LGBTQ समुदाय की एक सेलिब्रिटी निर्देशक के तौर पर हिंदी सिनेमा में नुमाइंदगी करने वाले निर्देशक ओनिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पाइन कोन' का पहला पोस्टर मंगलवार को जारी कर दिया गया। पोस्टर पर मैचबॉक्स पिक्चर्स का भी लोगो है। मैचबॉक्स का नाम हिंदी सिनेमा में ‘अंधाधुन’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी ट्रेंडसेटर फिल्मों की निर्माता कंपनी के रूप में पहचाना जाता है। अब ओनिर की इस फिल्म से कंपनी का नाम जुड़ने से फिल्म जगत में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता एकदम से बढ़ गई है।