लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म 'लियो' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 2021 में आई 'मास्टर' के बाद 'लियो' दलपति विजय और निर्देशक लोकेश कनगराज के बीच दूसरा सहयोग है। फिल्म की रिलीज में कुछ ही घंटे बचे हैं। हाल ही में निर्देशक एक प्रेस मीट के जरिए फिल्म का प्रचार कर रहे थे, जहां उन्होंने फिल्म के ट्रेलर से जुड़े विवाद के बारे में भी बात की, जहां ट्रेलर में दलपति विजय को अपशब्द का इस्तेमाल करते देखा गया था।