चरणदास चोर प्ले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाटकों के इतिहास में 'चरणदास चोर' की अपनी एक बेहद ख़ास जगह है। इस नाटक को हबीब तनवीर के सशक्त निर्देशन और कहानी को बयां करने के उनके अद्भुत कौशल के लिए भी जाना जाता है। इस नाटक में पेश किया गया हास्यबोध और सामाजिक व्यवस्था को लेकर किये गये कटाक्ष का असर इतने सालों बाद आज भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में इस नाटक को आज की तारीख़ में सिनेमाई पर्दे के लिए एडॉप्ट किया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इस नाटक के धारदार संवाद आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले हुआ करते थे।