जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इंटरनेट पर चल रही इस कोल्ड वॉर की शुरुआत 31 अगस्त को ट्रेलर जारी होने के बाद हुई है। दो मिनट पैंतालीस सेकंड के इस ट्रेलर में अभिनेता पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म के ट्रेलर में खान कई अलग-अलग लुक में भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के संवाद, "बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर।" को आर्यन खान और कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले से जोड़ा जा रहा है, जिसमें समीर वानखेड़े शामिल थे।