फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही LEAK हो गए पठान के सीन्स, देखकर फूले नहीं समा रहे शाहरुख के फैंस

Sun, 31 Jan 2021 10:17 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म पठान से लीक्ड सीन्स - फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान दुबई में अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ के लिए शूटिंग कर रहे हैं। वहीं पठान के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं। शाहरुख लंबे अरसे किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे रहे थे। उनके फैंस को शाहरुख के कमबैक का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इसी बीच शाहरुख की आने वाली फिल्म के कुछ सीन्स लीक हो गए और तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर इतनी भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ताकि फिल्म से संबंधित कोई भी जानकारी या तस्वीर लीक ना हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के कुछ सीन्स लीक हो गए हैं। जिसमें शाहरुख चलती गाड़ी के छत पर बैठे नजर आए। फैंस का अंदाजा है कि वे किसी एक्शन सीन के लिए शूट कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान से लीक्ड सीन्स - फोटो : social media
इंटरनेट पर फिल्म से जुड़े कंटेंट के वायरल होने के बाद अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस सीन को सोशल मीडिया से हटाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन यह सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जल्द ही जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी दुबई में शूटिंग जॉइन करेंगे।

4 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख के फैन क्लब ने दुबई शूटिंग शेड्यूल की फोटोज को ट्विटर पर भी शेयर कर दिया है। जिसमें शाहरुख अपने एक फैन के साथ फोटो के लिए पोज करते हुए भी नजर आए। इंटरनेट पर आए इन फोटोज और वीडियोज में देखा जा सकता है कि ‘पठान’ के लिए बड़े पैमाने पर शूटिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Film Pathan - फोटो : social media
शाहरूख खान आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म पठान के साथ अपना कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख और दीपिका रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे तो वहीं वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया इस एजेंसी की लीडर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म में जॉन निगेटिव रोल में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें