Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
शेयर किए गए वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं हालांकि इसमें रानू गाने की बस शुरुआत ही कर रही होती हैं। बात करें रानू मंडल की निजी जिदंगी की तो, उनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है। वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेगोपारा में एक उजड़े हुए घर में रहती हैं। यह किसी दूसरे का घर है। रानू बताती हैं कि 'मैं कोलकाता और दूसरी जगहों पर स्टेज शोज करती थीं और दूसरे मशहूर गायकों के परफॉर्मेंस से पहले गाती थी। ज्यादातर बड़े गायक शो में देर से पहुंचते थे ऐसे में तब तक मैं गाना गाकर दर्शकों को सुनाती थी।