लक्ष्मी
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
दक्षिण भारतीय सिनेमा में बड़ा नाम रहे निर्देशक राघव लॉरेंस ने अपनी ही फिल्म ‘मुनी 2 - कंचना’ को हिंदी में रीमेक किया है। फिल्म का नाम पहले अक्षय कुमार के सुझाव पर ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रखा गया था लेकिन फिल्म के नाम को लेकर मचे बवाल के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस बारे में फिल्म निर्देशक से चर्चा की। फिर, फिल्म का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी’ कर दिया गया। फिल्म को लेकर ‘लक्ष्मी आ रही है’ नाम का एक हैशटैग भी ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ, हालांकि फिल्म के हर गाने, टीजर, ट्रेलर और पोस्टर को लोग ट्रोल भी खूब कर रहे हैं।