लक्ष्मी
- फोटो : bbc
ड्राइविंग सीखने के दौरान का समय याद करते हुए लक्ष्मी बताती हैं कि ड्राइविंग सीखना उनके लिए आसान नहीं था। शुरू में उनके हाथेली में दर्द होने लग जाता था लेकिन अब वे मास्टर हो गई हैं। वे बताती हैं, "अब तो कई सवारी केवल मेरे ही रिक्शा में बैठती हैं जिसके लिए उन्हें कई बार इंतजार भी करना पड़ता है। ये सब देखकर कई दूसरे ऑटो वाले नाराज होते रहते हैं लेकिन अब इन सबकी आदत हो गई है।" वे बताती हैं, ''कुछ लोग कहते हैं कि औरतों की ड्राइविंग ख़तरनाक होती है। औरतों को ड्राइविंग नहीं आती। कई बार तो कुछ लोग मुझे नसीहत तक दे देते हैं कि औरतों को रिक्शा चलाना शोभा नहीं देता तुम दूसरे काम करो। ऐसे लोगों को मैं बस एक ही जवाब देती हूँ कि जब औरतें तुम जैसे मर्दों को पैदा कर सकती हैं तो वो दुनिया का कोई भी काम कर सकती हैं।