फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लक्ष्मी बम' और 'भुज' समेत ये आठ फिल्में आपके मोबाइल पर आने को तैयार, एलान होगा इस दिन

Sat, 13 Jun 2020 08:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2 - फोटो : Social Media
अमेरिका के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियोज में से एक डिज्नी ने जिस तरह यूटीवी मोशन पिक्चर्स और फॉक्स स्टार स्टूडियोज जैसे स्टूडियोज का विलय खुद में करना शुरु किया है, उसकी तड़ी में अब इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हिंदी फिल्मों को थोक में खरीदना शुरू कर दिया है। खबर है कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने हिंदी की इसी साल आने वाली आठ फिल्मों को खरीद लिया है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हो रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai
इन फिल्मों में हिंदी सिनेमा के टॉप अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल बताई जा रही हैं। खबरें बताती हैं कि लॉकडाउन के लगातार बढ़ते रहने के साथ ही फिल्मों पर आए सिनेमाघरों में रिलीज न होने के संकट के बाद से ही इन फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज करने की बात शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
भुज - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लंबे समय तक चली मंत्रणा के बाद डिज्नी के भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हिंदी की आठ फिल्मों लक्ष्मी बम, सड़क 2, भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया, द बिग बुल, दिल बेचारा, मिमी, शिद्दत और लूट केस को खरीद लिया है। इन सभी फिल्मों के रिलीज होने की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है।

4 of 5
द बिग बुल - फोटो : social media
सरकार की तरफ से फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम को शुरू करने को लेकर जारी की गईं गाइडलाइंस के मुताबिक किसी भी शूटिंग को आउटडोर तो नहीं किया जा सकता। इसलिए, जिन फिल्मों की शूटिंग अभी बाकी है, उन्हें किसी स्टूडियो के अंदर ही पूरा करना होगा। खबरें यह भी बताती हैं कि उन सभी फिल्मों को आने वाले लगभग तीन महीनों के अंदर ही ओटीटी पर रिलीज हो जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलाबो सिताबो - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में एक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' रही है जो कि बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' और जान्हवी कपूर की गुंजन सक्सेना भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज होने जा रहीं हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड में सुपरहिट होने से पहले कुछ यूं दिखते थे अमिताभ बच्चन, देखें Unseen Photos
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें