फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छपाक' की टीम से नाराजगी को लेकर सामने आई लक्ष्मी की प्रतिक्रिया, कहा, 'ये फेक न्यूज है'

Sun, 22 Dec 2019 02:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छपाक - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज होते ही सभी को काफी पसंद आया था। इसी के साथ एक खबर और सामने आई थी कि फिल्म जिस एसिड अटैक सर्वाइवर की असल जिंदगी पर आधारित है उन्हें फिल्म के लिए केवल 13 लाख रुपए ही दिए गए हैं। अब इन खबरों को लेकर लक्ष्मी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
laxmi agarwal
लक्ष्मी ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। लक्ष्मी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिनमें लिखा है 'असली एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को छपाक के लिए मिले महज 13 लाख?' इन तस्वीरों पर लक्ष्मी ने क्रॉस का निसान लगाया है। इसके साथ कैप्शन में लक्ष्मी ने लिखा है, 'ये बिल्कुल फेक न्यूज है'।
 
विज्ञापन

3 of 5
laxmi agarwal
बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म छपाक के लिए मिली फीस से नाखुश हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। जिस वक्त लक्ष्मी को यह रकम दी गई थी उस समय वह खुश थीं। अब वो ज्यादा पैसों की मांग कर रही हैं। खबरों के मुताबिक लक्ष्मी की इसी मांग की वजह से उनका 'छपाक' की टीम के साथ विवाद चल रहा था।

4 of 5
laxmi agarwal
अब लक्ष्मी ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। मेघना गुलजार की इस फिल्म को लेकर लक्ष्मी काफी उत्साहित हैं। इसके फर्स्ट लुक को देखकर लक्ष्मी ने कहा था कि एक समय था जब लोग मेरे चेहरे के बारे में बात भी नहीं करते थे। लोग डर जाते थे। लेकिन छपाक देखने के बाद मैं काफी प्रभावित हुई। मुझे लगा कि वो मैं ही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दीपिका पादुकोण दिखाई दे रही हैं। तो वहीं दीपिका के साथ फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैस्सी भी हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलजी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें