वाजपेयी और भूपेन हजारिका
'ओ गंगा तुम बहती हो क्यों', 'दिल हूम हूम करे' जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज देने वाले संगीतकार भूपेन हजारिका बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वह कवि, फिल्म निर्माता, लेखक, असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी थे।