भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका स्वास्थ्य के अलावा सभी व्यवस्थाओं पर जबरदस्त तरीके से कुप्रभाव पड़ा है। हालांकि, इस आपदा से उभरने के लिए कई लोग अपने-अपने तरीके से मदद करने के लिए सामने भी आ रहे हैं। लेकिन खतरनाक वायरस के दबाव से पूरा हेल्थ सिस्टम चरमरा गया है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी ने इसपर एक पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार उचित व्यवस्था के अभाव में दुनिया से गुजर गए।