फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू संग साझा की रोमांटिक तस्वीर, पति को बताया- 'सपोर्ट सिस्टम'

Mon, 03 May 2021 05:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस वक्त भी काजल और गौतम क्वारंटीन पीरियड को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। काजल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है, जिस पर उनके फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गौतम के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट सिस्टम बताया है। उन्होंने बताया कि वो कैसे मुसीबत के इस वक्त में एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बने हुए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram
इसके पहले भी काजल ने गौतम के साथ माक्स पहने हुए तस्वीर साझा की थी और लोगों से मास्क पहनने और प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की थी। काजल अग्रवाल लोगों की मदद भी कर रही हैं। 

4 of 5
काजल अग्रवाल
पिछले दिनों काजल अग्रवाल उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने एक बच्ची की पढ़ाई के लिए लाख रुपये दान किए थे। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने जिस लड़की की मदद की, वह हैदराबाद की रहने वाली है और सुमा नाम है। सुमा ने ट्विटर पर अपने बारे में बताते हुए लिखा था कि उनकी पढ़ाई छूट चुकी है और इसके लिए 83 हजार रुपये फीस देनी है, जो उसके पास नहीं है। अगर तुरंत फीस जमा नहीं की गई तो उनकी पढ़ाई खत्म हो सकती है। इसके बाद काजल अग्रवाल ने फौरन लड़की तक मदद पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल
काजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2004 में बॉलीवुड में कदम रखा था, जहां उन्होंने फिल्म 'क्यूं हो गया ना' से शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'सिंघम', 'स्पेशल 26' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें