लता मंगेशकर अपनी जिंदगी के जुड़े अकसर पूछे जाने वाले सवाले से थक चुकी थीं ऐसे में उन्होंने बातचीत के दौरान बरसों पुराने कुछ ऐसे राज खोले जो शायद ही किसी को पता हों...
लता ने कहा, 'बहुत हो गया है... आपको कैसा लगता है... आप गाती क्यों नहीं... आपको पसंदीदा नए सिंगर कौन हैं... आप अपनी बहन आशा भोसल से मिलती क्यों नहीं... अरे भाई बहुत हो चुका है... मैं इन सवालों के कई बार जवाब दे चुकी हूं... कुछ मस्ती के दिनों की बातें करते हैं।'
विज्ञापन
2 of 5
लता मंगेशकर
अपने पुराने दिनों जब वो 88 के बजाय 18 की हुआ करती थी को याद करते हुए लता बोलीं, 'मैं आपको सच बताऊं? मैंने कभी अपनी उम्र को महसूस नहीं किया, ना ही मैं कभी अपने जीवन में परेशानियों से थकी हूं। हर किसी की जिंदगी में अपनी अलग दिक्कतें होती हैं। यहां तक की जब मैं जवान थी और कठिन परिश्रम कर रही थी मैं बहुत खुश थी। सारा दिन एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो के चक्कर लगाकर मेहनत करती।'
विज्ञापन
3 of 5
d
लता जी ने कहा, 'वो बहुत ही अच्छे दिन थे जब मैं सारा दिन भूखी रहती थी, मेरे पर्स में पैसे नहीं होते थे लेकिन दिल में उम्मीद जरूर थी। और भविष्य चाहे जितना कठिन दिखे हमें एक अच्छे कल की आस नहीं छोड़नी चाहिए।'
पढ़ें- KBC: 50 लाख भी जीत सकते थे, पर 25 लाख लेकर ही पीछे हट गए ये कंटेस्टेंट
4 of 5
लता मंगेशकर
अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए लता जी ने उस वाकया का जिक्र किया जिसमें वो एक बार चक्कर खा कर गिर गई थी। उन्होंने बताया, 'हम नौशाद साहब के साथ काम कर रहे थे। गर्मियों की दोपहर में हर गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे थे।'
लता जी आगे बोलीं, 'मुंबई की गर्मियां तो सभा जानते हैं और उस समय ऐसी भी नहीं हुआ करती थी यहां तक की फाइनल रिकॉर्डिंग के लिए पंखे भी बंद करा दिए जाते थे। जिससे मेरी ऐसी हालत हो गई थी।'