फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में होने वाली है 'सौतन' की वापसी, लता मंगेशकर ने ट्वीट किया अभिनेत्री का नया लुक

Mon, 11 Nov 2019 11:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी लंबे समय बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं । फिल्म 'पानीपत' में पदि्मनी गोपिका बाई का रोल निभा रही हैं । हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें पदि्मनी की झलक दिखाई दी थी । 
विज्ञापन

2 of 5
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म सौतन में अहम किरदार निभाने वाली पदि्मनी कोल्हापुरी को लेकर अब लता मंगेशकर ने एक ट्वीट किया है । इसमें उन्होंने लिखा, 'नमस्कार । मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है । अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही हैं । मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं । साथ ही आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं ।'
विज्ञापन

3 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
इस ट्वीट के साथ लता ने पद्मिनी का लुक भी शेयर किया । असल में पद्मिनी लगभग छह साल बाद के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं । फिल्म 'प्रेम रोग' से लेकर 'वो सात दिन' और 'विधाता' तक सभी फिल्मों में पद्मिनी के काम को सराहा गया है।
 

 

4 of 5
Panipat - फोटो : social mumbai
उन्हें आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में देखा गया था। फिल्म 'पानीपत' की बात करें तो इसे डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म में 1761 में हुई पानीपत की लड़ाई को दिखाया जाएगा । अर्जुन कपूर इस फिल्म में मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । अर्जुन ने हाल ही में फिल्म से 'शमशेर बहादुर' और 'शूजा-उद-दौला' के पोस्टर शेयर किए थे । शमशेर बहादुर के किरदार में साहिल सलाथिया दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म से जीनत अमान भी लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनका किरदार 'सकीना बेगम' का होगा।
 

बिग बॉस 13: एक हफ्ते में ही बेघर हुए तहसीन पूनावाला, अयोध्या फैसलेे से जुड़ा है कनेक्शन!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें