फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी के जन्मदिन पर सितारों ने दी बधाई, लता मंगेशकर से लेकर करीबी दोस्त शत्रुघ्न ने किया ये पोस्ट

Fri, 11 Oct 2019 06:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Lata Mangeshkar, Amitabh and Shatrughan Sinha - फोटो : twitter
सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)11 अक्टूबर को 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी के घर के बाहर उनके प्रशंसक पहुंचे और उनकी लंबी उम्र की कामना की। अमिताभ बच्चन भी पीछे नहीं रहे और सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट भी लिखा। बिग बी के जन्मदिन पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। देखें किस सितारे ने अमिताभ बच्चन को किस अंदाज में बधाई संदेश भेजे।

विज्ञापन

2 of 6
lata mangeshkar
सबसे पहले बात करते हैं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की। लता दीदी ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया। लता दीदी ने लिखा- 'नमस्कार अमित जी। आपके जन्मदिवस पर मेरी आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप शतायु हो और हमेशा स्वस्थ्य रहें। यही मेरी मंगल कामना है।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh Bachchan and Shatrughan Sinha - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके उनके सह-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को बधाई दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरे प्रिय दोस्त और संघर्ष के दिनों के साथी। जंजीर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर और लावारिस जैसी फिल्मों की वजह से जिसे भारत का पहला एंग्री मैन कहा जाता है।' शत्रुघ्न ने बिग बी के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की। 
 

4 of 6
Anupam Kher and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी तस्वीर साझा की। अनुपम खेर ने लिखा- 'आदरणीय अमित जी!! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्रभु आपकी हर इच्छा पूरी करें। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रभु से प्रार्थना है कि आपको लम्बी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करें। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
Madhur, Amitabh and Madhuri - फोटो : twitter
मधुर भंडारकर ने भी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी अच्छी सेहत और खुशियों की कामना करता हूं।' धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी पीछे नहीं रहीं। माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया- 'सीनियर बच्चन साहब को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी एनर्जी और उत्साह हम सबके लिए प्रेरणा है।' 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sham kaushal, Amitabh and Farah Khan - फोटो : twitter
मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने बिग बी के साथ अपनी एक सेल्फी साझा की। फराह खान ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। सुना है कि आपके बर्थडे पर नेशनल हॉलीडे होने वाला है। ढेर सारा प्यार अमित जी।' विक्की कौशल के पिता और मशहूर स्टंट मैन शाम कौशल ने भी बिग बी को बधाई दी। शाम कौशल ने अमिताभ बच्चन के साथ 'मर्द' फिल्म की शूटिंग के दौरान 1985 में खींची गई तस्वीर साझा की। इन्होंने लिखा- 'अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर सदैव बना रहे।'

यह भी पढ़ें:- 'अमिताभ का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उनकी दोस्ती बहुत दिनों तक नहीं चलती'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें