फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर फैंस से मिले अमिताभ तो करीना ने पूरा किया #TheBalaChallenge, पांच खबरें

Fri, 11 Oct 2019 05:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan,Kareena Kapoor Khan - फोटो : amar ujala
जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन ने घर के बाहर फैंस की बधाई को स्वीकारा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों के अलावा फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इतना ही नहीं बिग बी के ढेरों फैंस उन्हें घर पर बधाई देने के लिए पहुंचे। इस बीच खुद अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बार आकर फैंस की बधाइयों स्वीकार किया है। अमिताभ बच्चन के घर उनके फैंस बधाई देने के लिए मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने घर से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए सभी फैंस की बधाई को स्वीकार किया है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : amar ujala mumbai
गुड न्यूज की स्टाराकास्ट ने किया अक्षय कुमार का #TheBalaChallenge
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना बाला रिलीज हुआ। दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बाला का गाना रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर #TheBalaChallenge चलाया हुआ। इस चैलेंज के तहत लोग अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और किराया आडवाणी के साथ #TheBalaChallenge करते हुए अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन किया है। फिल्म गुड न्यूज में ये चारों कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'सुपर 30' के बार वॉर के लिए ऐसे तैयार हुए थे ऋतिक, देखें ट्रांस्फोर्मेशन वीडियो
अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म में उनके से साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक इन दोनों कलाकारों के एक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के किरदार का नाम कबीर है। इस किरदार को करने के लिए उन्हें काफी मेहनत से गुजरा पड़ा है। हाल ही ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो ऋतिक का फिल्म सुपर 30 के बाद उनके ट्रांसफॉर्मेशन का है। इस वीडियो में ऋतिक अपने बॉडी बनाने के लिए काफी वर्क ऑउट करते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स पर जल्द डेब्यू करेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जल्द स्टीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने वाले हैं। वह नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले हॉलीवुड होस्ट डेविड लेटरमैन के शो में My Next Guest Needs No Introduction नजर आएंगे। हाल ही में इस शो से जुड़ा प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शाहरुख और डेविड लेटरमैन एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि डेविड लेटरमैन का ये शो 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
बिग बॉस 13: पारस के गुस्से की वजह से रूममेट को छोड़ना पड़ा था घर
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 काफी चर्चा में है। इस शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा आते ही सुर्खियों में छा गए हैं। इस बीच बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने पासर छाबड़ा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पारस छाबड़ा ने अपने रूममेट शिवम बब्बर को एक बार गुस्से में घर से निकाल दिया था। इतना ही नहीं शिवम को इस वजह से उस फ्लैट के डिपोजिट अमाउंट में अपने हिस्से के पैसे छोड़ने पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें