bollywood
एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की गीदड़ भभकी
पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले से पाकिस्तान सरकार बौखला गई है। हमले के बाद अजय देवगन समेत बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने पाकिस्तान में फिल्मों को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी दी है। हमले से बौखलाए पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने बताया कि फिल्म प्रदर्शक एसोसिएशन ने भारतीय फिल्मों के बहिष्कार का फैसला लिया है। साथ ही भारत में बने एड फिल्मों का प्रसारण भी नहीं करने का निर्देश जारी हुआ है।
पढ़ें:
एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की एक और गीदड़ भभकी, भारतीय फिल्मों को लेकर किया ये ऐलान