lata mangeshkar
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को ही मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 78वीं पुण्यतिथि थी। ऐसे में लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया था। लता ने लिखा था, 'मेरे परमपूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 78वी पुण्यतिथि है। इस साल हम कोरोना की वजह से पुण्यतिथि का कार्यक्रम नहीं कर सके, इसका हमें दुख है। इस साल हम दीनानाथ प्रतिष्ठान की तरफ प्रीति पाटकर जी की प्रेरणा फाउंडेशन को पाँच लाख और मेरी तरफ से दस लाख की राशि दे रहे हैं।'