फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिफ असलम ने 'पाकीजा' के सुपरहिट गाने को किया रिमिक्स, लता मंगेशकर ने खूब सुनाई खरी-खोटी

Tue, 04 Sep 2018 10:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर
हाल ही में आतिफ असलम ने अपकमिंग फिल्म 'मितरों' के लिए एक गाना गाया है । यह गाना फिल्म 'पाकीजा' का 'चलते-चलते यूं ही कोई...' का रिमिक्स है । इस गाने को तनिष्क बाग्ची ने लिखा है । गाने को सुनने के बाद हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है । 
विज्ञापन

2 of 6
atif-aslam
कुछ को ये गाना पसंद आया और कुछ को नहीं । यह गाना मीना कुमार पर फिल्माया गया था और इसके बोल कैफी आजमी ने लिखे थे । इस गाने को लेकर अब लता मंगेशकर का बयान भी सामने आया है । जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो वो भड़क गईं । 
विज्ञापन

3 of 6
लता मंगेशकर
उन्होंने कहा, 'मैं इस गाने को सुनना तक नहीं चाहती हूं । ये रिमिक्स का जो ट्रेंड चला है वो मुझे दुखी करता है । किसी का भी गाना उठा लेते हैं । इसमें क्रिएटिविटी कहां है । क्लासिकल गाने में हेर-फेर कर देना ठीक नहीं है । मैंने तो ये भी सुना है कि गाने के बोल तक बदल दिए जाते हैं ।'

4 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : getty images
वो आगे कहती हैं, 'किसकी सहमति से ये सब करते हैं?किसी कवि और लेखक की ये अपनी रचना होती है । किसी को ये हक नहीं है कि उन महान कवियों और कंपोजर की कविताओं-धुनों को अपना बना ले । इस बारे में बाबुल सुप्रियो का बयान भी सामने आ चुका है । 

विज्ञापन

5 of 6
बाबुल सुप्रियो
उन्होंने कहा था, 'आज बॉलीवुड में कला खत्म होती जा रही है । मैं एक गायक के तौर पर आतिफ का सम्मान करता हूं । लेकिन मैं इस पर कुछ बोलने के बजाय 2 मिनट का मौन रखना चाहूंगा ।' बाबुल के अलावा अल्का याग्निक की भी प्रतिक्रिया आ चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलका याग्निक
अल्का कहती हैं, 'वो लोग कोई नया गाना क्यों नहीं बनाते जो आगे चलकर सुपरहिट हो । ऐसा गाना लेने की क्या जरूरत है जो पहले से ही हिट हो चुका है । उसमें हेर-फेर करके रिलीज करते हैं और फिर कहते हैं कि देखो ये कितना हिट हुआ है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें