लता मंगेशकर को रविवार देर रात सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद खबर आई कि हालत स्थिर होने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। हालांकि स्पॉटबॉय की खबर में दावा किया गया है कि लता जी अभी भी अस्पताल में हैं। वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने लता जी की बहन ऊषा मंगेशकर से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी लता मंगेशकर को एक-दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा।
लता मंगेशकर को नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी, बहन ऊषा ने इंटरव्यू में किया खुलासा!