स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लता लगभग एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है। सभी उनके गीतों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार कुछ देर बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।