फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं लता मंगेशकर, हर कोई मांग रहा सलामती की दुआ

Wed, 13 Nov 2019 11:02 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में हैं और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार आ रहा है। बता दें कि सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में लता को भर्ती कराया गया था।  ब्रीच केंडी अस्पताल में डॉक्टर प्रतित समदानी उनका इलाज कर रहे हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि आखिर लता क्यों अस्पताल में भर्ती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया कि, 'लता जी को निमोनिया हुआ है। साथ ही उनका बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर ही बनी हुई है, हालांकि पिछले कुछ घंटों में हम थोड़ा सुधार देख रहे हैं।उनके पैरामीटर अच्छे हैं। सच कहूं तो, वह इतनी अच्छी तरह से लड़ रही हैं कि जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। वह सच में एक फाइटर हैं। '
विज्ञापन

3 of 6
lata mangeshkar - फोटो : social media
प्रतित ने आगे कहा, 'लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।' बता दें कि सोमवार को लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले भी अस्पताल पहुंची थीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लता की तबीयत को लेकर सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

4 of 6
lata mangeshkar
शबानी आजमी- हेमा मालिनी के अलावा अदनान सामी और पूनम ढिल्लो ने भी लता मंगेशकर के लिए ट्वीट करते हुए उनके स्वास्थ्य के जल्द से जल्द सही होने की प्रार्थना मांगी।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
lata mangeshkar
सेलेब्स के अलावा सांसद और बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने भी लता मंगेशकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया। राजीव ने लिखा, 'लोकप्रिय गायिका स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर जी के अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती होने का समाचार प्राप्त हुआ, आदरणीय लता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lata mangeshkar
गौरतलब है कि साल 2001 में लता को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। वहीं उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें