बॉलीवुड में न सिर्फ अपने दमदार निर्देशन बल्कि जानदार एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना चुके अभिनेता फरहान अख्तर फिलहाल में शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फरवरी 2020 में फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर सकते हैं। ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जो तलाक के बाद फिर से शादी करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।