फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे

Fri, 29 Sep 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
लता मंगेशकर
सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर आज अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके संगीत से जुड़े किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। आज हम आपको लता जी की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बेहद रोचक किस्‍से बताने जा रहे हैं। लता जी के फैंस के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की।
विज्ञापन

2 of 10
lata mangeshkar
इस बात का राज बहुत गहरा है। सीधी-सादी और भोली-भाली लता को भी कभी किसी से प्यार हुआ था। लेकिन लता की ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर वो कौन था जिसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर दिल दे बैठी थीं।

पढ़ें- 4 साल से अमीषा को नहीं मिली कोई फिल्म, लेकिन शौक इतने महंगे कि जान होश उड़ जाएं
विज्ञापन

3 of 10
lata mangeshkar
टीओआई में छपी खबर की मानें तो सुरों की महारानी लता मंगेशकर को एक महाराजा से प्यार हुआ था। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। अगर लता की मोहब्‍बत मुकम्मल हो जाती तो वो एक राज्य की महारानी बन जातीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

पढ़ें-  ढिंचैक पूजा के अलावा ये होंगे बिग बॉस 11 के दमदार कंटेस्टेंट, शो लॉन्च के बाद लीक हुई लिस्ट

4 of 10
lata mangeshkar
कभी स्कूल ना जाने वाली लता ने अपनी जिंदगी से ही कई सबक सीखे। अपने भाई-बहनों को कभी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। लता दी का कहना था कि उनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। भले ही लता जी अपनी जुबां से कुछ ना कहें लेकिन इस राज के पीछे की सच्चाई कुछ और है। वो है उनका लव अफेयर।

पढ़ें- B'Day Spl: लता मंगेशकर ने हजार से ज्यादा फिल्मों में दी आवाज, बनीं स्वर कोकिला
विज्ञापन

5 of 10
lata mangeshkar
बचपन में कुंदनलाल सहगल की फिल्म चंडीदास देखकर लता जी कहती थीं कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेंगी। लेकिन बड़े होने पर उनका दिल इस माहाराजा पर आ गया। आइए जानते हैं आखिर लता जी को किस महाराजा से प्यार हुआ था और उनकी शादी क्यों नहीं पाई। हालांकि लता ने खुद कभी नहीं कहा लेकिन कई जानकारों ने इस संबंध में अपनी जुबान खोली थी।
विज्ञापन

6 of 10
lata mangeshkar
डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। वो एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। उनकी मुलाकात उस समय हुई जब राज लॉ करने के लिए मुंबई आए। इस दौरान वो लता के भाई के साथ उनके घर पर जाया करते थे।
विज्ञापन

7 of 10
lata mangeshkar
यह सिलसिला बढ़ता गया और देखते ही देखते राज और लता की भी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। तब तक लता का नाम भी चर्चित हस्तियों में गिना जाने लगा था। इसलिए मीडिया में भी लता और राज के रिश्तों को लेकर बातें उड़ने लगीं। राज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन शादी नहीं हो पाई। 

अगली स्लाइड में जानिए क्यों नहीं हो पाई लता मंगेशकर और डूंगरपुर के महाराजा की शादी।

8 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : pti
कहा जाता है कि राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि लता की तरह राज भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज, लता से 6 साल बड़े भी थे। राज को क्रिकेट का बहुत‌ शौक था। इसके चलते वो कई सालों तक बीसीसीआई से जुड़े रहे।

9 of 10
लता मंगेशकर
लता के क्रिकेट प्रेम के बारे में तो हम सब जानते हैं। राज और लता को मिलाने में क्रिकेट का भी बड़ा योगदान रहा था। एक बार क्रिकेट खेलने के बाद राज को लता के घर चाय पर बुलाया गया। यहीं पहली बार राजसिंह ने लता को देखा और उनकी दोस्ती हो गई। राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे।
विज्ञापन

10 of 10
लता मंगेशकर
मौका मिलते ही वो लता के गाने सुनने लगते थे। बता दें कि 12 सितंबर 2009 को राजसिंह का देहांत हो गया था। साल 2012 में भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने लता पर आरोप लगाया था कि उनका भूपेन के साथ अफेयर था। प्रियंवदा ने कहा था कि लता जब भी कोलकाता आती वह हजारिका के तीन बेडरूम में से एक शेयर करती थीं। हालांकि इस बारे में लता ने कभी कोई बयान नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें