फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए लता-आमिर ने दान में दिए इतने लाख रुपये, सीएम ने कहा- शुक्रिया

Wed, 21 Aug 2019 08:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir kahn, lata mangeshkar - फोटो : social media
देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में तो बाढ़ की वजह से खेती पर असर पड़ा है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां आगे आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
lata mangeshkar
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए लता मंगेशकर और आमिर खान ने दान दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आमिर खान ने 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपये दान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों हस्तियों को इसके लिए शुक्रिया कहा।


 
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ की वजह से कई इलाकों में ऐसी हालत है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ-साथ सेना और नौसेना को भी मदद के लिए जुटना पड़ा है। सांगली में सबसे ज्यादा तबाही है। सड़कें पूरी तरह तालाब बनी हुई हैं। 3.78 लाख लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हे 423 रिलीफ कैंप्स में पनाह दी गई है। ऋतिक रोशन से लेकर रितेश देशमुख तक जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख प्रकट किया है। वहीं रितेश देशमुख ने 25 लाख रुपये  मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।

पढें: बाढ़ पीढ़ितों को रितेश-जेनेलिया ने किए इतने लाख रुपये दान, महाराष्ट्र सीएम ने कहा शुक्रिया

4 of 5
akshay kumar
इससे पहले भी अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ऐसे मौकों पर मदद का हाथ बढ़ाते आए हैं। असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने 51 लाख की मदद भेजी थी। वहीं अक्षय कुमार ने असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाढ़ पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि केंद्र से 6813 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की जाएगी। इसमें 4708 करोड़ रुपये कोल्हापुर, सांगली और सतारा के लिए व 2105 करोड़ रुपये कोंकण नासिक और अन्य महाराष्ट्र के लिए। इसके अतिरिक्त सरकार छोटे व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 300 करोड़ रुपये की मांग करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें