फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता-आमिर ने बाढ़ पीड़ितों को दिया दान और भूमिका चावला के जन्मदिन सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Wed, 21 Aug 2019 07:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
top news - फोटो : social media
अभिनेत्री भूमिका चावला आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्मदिन 21 अगस्त को होता है। हिंदी सिनेमाजगत में उन्होंने साल 2003 में 'तेरे नाम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में भूमिका ने मासूम और सहमी लड़की का किरदार निभाया था। भूमिका इस फिल्म में सलमान खान की हीरोइन बनी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और भूमिका का नाम हर एक की जुबां पर आ गया। इस फिल्म के बाद ऐसा माना जा रहा था कि भूमिका का फिल्मी सफर हिंदी सिनेमाजगत में काफी लंबा चलेगा लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म उतनी सफल नहीं हुई जितनी की 'तेरे नाम'। हिंदी सिनेमाजगत में भूमिका को 16 साल हो गए हैं। इतने लंबे वक्त में उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है। 

पढ़ें: 16 साल में कितनी बदल गईं सलमान खान की हीरोइन, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल
विज्ञापन

2 of 6
Anurag Kashyap and Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'सेक्रेड गेम्स 2' के सीन को लेकर अनुराग कश्यप मुश्किल में, भाजपा नेता ने दर्ज करवाई शिकायत
डिजिटल दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। 'सेक्रेड गेम्स 2' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है, लेकिन एक दृश्य पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आपत्ति जताई है। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘सक्रेड गेस्म 2’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स 2' के एक सीन पर भड़के विधायक, बोले-धार्मिक चिन्हों का अनादर कर रहा बॉलीवुड
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ का बड़ा खुलासा- 75 फीसदी लिवर हो चुका है खराब
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनका लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है। ये बात बिग बी ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोली है। अमिताभ इस कार्यक्रम में बतौर मेहमान आए थे। इस कार्यक्रम के दौरान बिग बी ने कहा- 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता कि मैं ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हूं। मेरे लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और मैं 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं।' 

पढ़ें: टीवी पर अमिताभ का बड़ा खुलासा- 75 फीसदी लिवर हो चुका है खराब, जूझ रहे खतरनाक बीमारी से

4 of 6
salman khan - फोटो : social media
मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन
पाकिस्तान में प्राइवेट कॉन्सर्ट करने के चलते मीका सिंह को बॉलीवुड में काम करने से बैन कर दिया गया है । ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका सिंह के खिलाफ ये फैसला लिया है। अब खबर आई है कि कमेटी सलमान खान को भी बैन कर सकती है । 

पढ़ें: मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन, FWICE के सदस्य ने दी चेतावनी
विज्ञापन

5 of 6
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
खय्याम साहब के अंतिम संस्कार में पहुंचे फिल्मी सितारे
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम साहब ने 19 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया था। मंगलवार को जुहू स्थित उनके घर पर कई फिल्मी सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इन सभी ने नम आंखों से खय्याम साहब को अंतिम विदाई दी। खय्याम साहब के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल है। 92 साल के खय्याम साहब फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। परिवार के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पढ़ें: खय्याम पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lata mangeshkar - फोटो : social media
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लता मंगेशकर और आमिर खान आगे आए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आमिर खान ने 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपये दान दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों हस्तियों को इसके लिए शुक्रिया कहा।

पढ़ें: महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए लता-आमिर ने दान में दिए इतने लाख, सीएम ने कहा शुक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें