फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के 15 मिनट पहले तक क्या कर रही थीं श्रीदेवी, अब हुआ खुलासा

Mon, 26 Feb 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अचानक निधन से बॉलीवुड समेत हर तरफ शोक की लहर है। शनिवार रात करीब ग्यारह बजे दुबई के फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया। वह होटल के बाथरूम में गिर पड़ीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स ने मौत से पहले श्रीदेवी ने क्या-क्या किया था इसका खुलासा किया है। खलीज टाइम्स ने कपूर परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शनिवार शाम हृदयगति रुकने के कारण मौत की नींद सोने से पहले श्रीदेवी अपने पति के साथ ड्रीम डिनर डेट पर जाने की तैयारी कर रही थी। दरअसल शादी का समारोह खत्म होने के बाद बोनी कपूर वापस मुबंई लौट आए थे और श्रीदेवी ने कुछ दिन वहीं रहने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Sridevi
खलीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं। होटल रूम पहुंचकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई।

4 of 6
sridevi boney kapoor
बोनी ने श्रीदेवी को डिनर पर चलने के लिए कहा जिसके बाद श्रीदेवी रेडी होने बाथरूम चली गईं। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद जब श्रीदेवी वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो बोनी कपूर ने दरवाजा नॉक किया लेकिन श्रीदेवी का कोई रिस्पॉन्स न मिलने के बाद बोनी कपूर ने दरवाजा खोला और श्रीदेवी को बाथटब में देखकर चौंक गए।
विज्ञापन

5 of 6
sridevi boney kapoor
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को उठाने की बहुत कोशिश की पर जब उन्होंने कोई रिसपॉन्स नहीं दिया उसके बाद बोनी कपूर ने अपने एक दोस्त को फोन किया और करीब 9 बजे पुलिस को फोन किया गया। बाद में श्रीदेवी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Congress on Sridevi
फिलहाल दुबई में हुए उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। गौरतलब है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से भारत लाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें