फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में कितनी बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, पहचानना हुआ मुश्किल, ये सितारे भी हुए स्पॉट

Mon, 26 Aug 2019 01:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lara dutta - फोटो : amar ujala
ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीत चुकीं लारा दत्ता लंबे समय बाद देखी गईं। लारा ने ब्लू कलर के फुल स्लीव टीशर्ट के साथ ब्लैक जैगिंग्स कैरी किए। कैमरे को देख लारा दत्ता मुस्कुराने लगीं और पोज दिए।
विज्ञापन

2 of 5
lara dutta - फोटो : amar ujala
लारा खुद ही अपना ट्रॉली बैग ले जाते हुए देखी गईं। लंबे समय बाद नजर आईं लारा का वजन काफी बढ़ गया है। उन्हें देख एकबारगी तो फैंस के लिए पहचानना मुश्किल हो गया। शादी के बाद लारा कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने 2012 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की। दोनों की एक बेटी सायरा भूपति है। लारा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में नजर आई थीं। तब से लेकर अब तक उनके लुक में काफी बदलाव आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
मलाइका-अर्जुन कुछ इस अंदाज में एयरपोर्ट पर देखे गए। मलाइका ने इस दौरान व्हाइट ट्यूब टॉप के ऊपर ब्लू कलर का जैकेट पहना था। वहीं उन्होंने ब्लू कलर का पैंट कैरी किया। वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक अपना रखा था। मलाइका-अर्जुन अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं लेकिन एयरपोर्ट पर दोनों अलग-अलग स्पॉट हुए।

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : amar ujala
फैशन डीवा के नाम से मशहूर सोनम कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। सोनम कपूर ने इस दौरान फॉर्मल लुक अपनाया जो उन पर खूब फब रहा था। एयरपोर्ट पर सोनम फोन पर व्यस्त दिखीं।

पढ़ें: वीकेंड पर आलिया-रणबीर, सनी लियोनी, वरुण-नताशा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत और सारा यहां हुए स्पॉट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma sharma - फोटो : amar ujala
प्यार का पंचनामा 2 में नजर आईं अभिनेत्री और मॉडल करिश्मा शर्मा को कैमरे में कैद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें