फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारा दत्ता: मिस यूनिवर्स बनने से लेकर ‘स्टाइलिश मम्मा’ तक, 21 सालों में इतना बदला अभिनेत्री का लुक

Fri, 16 Apr 2021 12:32 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लारा दत्ता - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी लारा दत्ता का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। साल 2000 में लारा फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रही थीं और इसी साल वह मिस यूनिवर्स चुनी गईं। लारा दत्ता की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े अभिनेताओं के साथ की, लेकिन धीरे-धीरे वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके मिस यूनिवर्स बनने से लेकर अबतक उनके लुक में क्या बदलाव आया इस पर बात करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
लारा दत्ता - फोटो : Social media
साल 2000 में लारा की जिंदगी में सबसे खूबसूरत मोड़ आया था, जब उन्हें पहले फेमिना मिस इंडिया और फिर मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली वह भारत की दूसरी महिला बनीं, जिसके बाद से लारा की खूबसूरती की कायल पूरी दुनिया हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
लारा दत्ता - फोटो : Social media
इसके बाद लारा को बॉलीवुड में बड़े प्रोजेक्ट में काम मिलने लगा। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' से की थी। इस फिल्म में लारा के साथ प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार भी नजर आए थे। फिल्म में लारा की खूबसूरती की सबने तारफी की। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। यह पुरस्कार उन्हें नवोदित अभिनेत्रियों की श्रेणी में दिया गया था।

4 of 6
लारा दत्ता - फोटो : Social media
मिस यूनिवर्स होने की वजह से लारा की सुंदरता हमेशा बनी रही। लव अफेयर को लेकर भी लारा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कभी केली दोरजी के साथ उनके अफेयर की चर्चाओं को हवा मिली तो कभी डिनो मारिया के साथ उनके प्रेम के किस्से आम होते थे। इस दौरान लारा बॉलीवुड में भी काफी व्यस्त चल रही थीं। वो कई फिल्मों में काम कर रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
लारा दत्ता - फोटो : Social media
इसके बाद साल 2009 में उनके और टेनिस स्टार महेश भूपति के प्यार के किस्से सामने आने लगे और साल 2011 के फरवरी महीने में लारा ने महेश को अपना जीवन साथी भी बना लिया। जनवरी 2012 में महेश भूपति की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने मुंबई में बेटी को जन्म दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lara Dutta and Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram/Lara Dutta
लारा दत्ता की फिटनेस के बारे में सभी जानते हैं। स्टाइलिश मां जैसे टैग्स मिलने का श्रेय वे अपने वर्कआउट को देती हैं। अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। स्टाइलिश लारा के बजाय अब लोग उन्हें स्टाइलिश मम्मा कहते हैं। लारा हमेशा से फिटनेस फ्रीक रही हैं। एरोबिक्स, योगा, स्वीमिंग और मेडिटेशन से वे खुद को फिट रखती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें