फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की बारिश में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने किया ऐसा 'गंदा काम', भड़क उठे लीजेंड भूपति!

Tue, 16 Apr 2019 01:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : twitter
लारा दत्ता 16 अप्रैल को जन्मदिन मनाती हैं। कभी अपनी खूबसूरती और हाजिरजवाबी से पूरी दुनिया पर राज करने वाली लारा दत्ता ने एक बार ऐसा काम कर दिया था, जिससे उनके चैंपियन पति को बेहद ठेस पहुंची। उन्होंने न सिर्फ एक चैंपियन को गुरूर को जगा दिया, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत पर बारिश का पानी डाल दिया था। उनके पति उनपर बेहद भड़क उठे, वो भी पब्लिकली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
file pic - फोटो : xdesktopwallpapers
जी हां, लारा दत्ता ने किया ही कुछ ऐसा, कि किसी को भी गुस्सा आ सकता था। दरअसल, एक बार मुंबई बारिश और बाढ़ से कराह रही थी। लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा था। कभी मिस यूनिवर्स रही और फिर एक्ट्रेस के तौर पर खूब नाम कमाने वाली लारा दत्ता ने अपने टेनिस के चैंपियन रहे पति के वो सारी तौलिए पानी रोकने के लिए फर्श पर डाल दिए, जो उन्होंने सारी दुनिया में टेनिस खेलते हुए और चैंपियन बनते हुए जमा किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Lara Dutta - फोटो : Instagram
यही नहीं, लारा ने अपनी इस हरकत पर चुटकी भी ले ली। लारा ने ये कारनामा करने के बाद इसे ट्विटर पर भी शेयर किया और अपने पति को इस पोस्ट में टैग भी कर दिया। ट्वीट करते हुए लारा ने लिखा कि मैंने विंबल्डन, यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के तौलियों का सही इस्तेमाल किया।
 

 

4 of 5
Lara Dutta - फोटो : file photo
लारा की इस हरकत पर महेश भूपति गुस्से से भर उठे थे। वो घर में नहीं थे, पर जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर लारा के कारनामे को देखा। तुरंत उन्होंने अपनी गुस्से वाली प्रतिक्रिया जताई। महेश भूपति ने लिखा कि, 'क्या तुम मजाक कर रही हो? ये मेरी सालों की मेहनत है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lara dutta - फोटो : file photo
बहरहाल, लारा दत्ता को भले ही इसमें ह्यूमर दिखा हो और उन्होंने लोगों से पानी और बारिश से सावधान रहने को कहा था। पर उनकी इस हरकत पर उनके पति बेहद खफा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें