फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न का खुलासा करते हुए प्रियंका चोपड़ा बोलीं-मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं

Tue, 16 Apr 2019 01:36 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : social media
#MeToo के चलते बीते साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था, इसके चलते कई सेलेब्स को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सेलेब्रिटीज का नाम आया था। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसपर खुलकर बोली हैं। गौरतलब है कि प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीटू पर भी बात की थी। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
जब से प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा वो एक बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। प्रियंका की पहचान अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है पूरी दुनिया में अब उनके नाम की चर्चा होती है। न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में प्रियंका ने दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बातचीत की। यहीं एक विषय उठा महिलाओं का यौन उत्पीड़न। इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर राय रखी। 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी। 

4 of 6
मी टू
प्रियंका के मुताबिक अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है। मीटू मूवमेंट के चलते बीते साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था, इसके चलते कई सेलेब्स को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सेलेब्रिटीज का नाम आया था।
विज्ञापन

5 of 6
#metoo
इसकी लहर तब चली थी जब तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने नाना पर फिल्म "हॉर्न ओके प्लीज" के दौरान गलत तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस इंटरव्यू के बाद कई लोग तनुश्री के समर्थन में खड़े हो गए थे। तनुश्री दत्ता के बाद अभिनय के क्षेत्र से कई महिलाओं ने भी अपनी आपबीती इस अभियान के तहत साझा की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka and Nick - फोटो : twitter
बीते वर्ष 2018 में अभिनेत्री ने विदेशी सिंगर निक जोनस से शादी की थी और इसके बाद से वह चर्चा में लगातार बनी हुई हैं।  प्रियंका और निक को लेकर यह भी अफवाह फैली थी कि दोनों का तलाक हो गया है, लेकिन जब दोनों के एक रोमांटिक डिनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को यह बात झूठी लगने लगी। इसका सीधा सा मतलब यह है कि दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें