अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘लड़की-एंटर द ड्रैगन गर्ल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को हिट कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि इन दिनों वह जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इस बीच डायरेक्टर ने अब ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।