फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: क्या ललित की एंट्री से आई थी सुष्मित-रोहमन के रिश्ते में दरार? जानें कब और कैसे शुरू हुआ था रिश्ता

Thu, 14 Jul 2022 09:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen, rohman shawl, lalit modi - फोटो : social media
पूरी दुनिया में भारत का नाम मिस यूनिवर्स के मंच पर रोशन करने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। देश की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने देश के त्योहार कहे जाने वाले आईपीएल के जनक ललित मोदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में ललित मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर देशवासियों को बताया की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ललित ने यह भी कहा कि वह एक दिन शादी भी करेंगे। ऐसे में लोग अभिनेत्री के पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और उनके रिश्ते को याद कर रहे हैं और कयास भी लगा रहे हैं कि सुष्मिता ने शायद ललित के कारण ही रोहमन से अपना रिश्ता खत्म किया होगा। ऐसे में हम इस रिपोर्ट में आपको सुष्मिता और रोहमन के रिश्ते के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। इन दोनों के प्यार की शुरुआत का किस्सा वाकई बहुत दिलचस्प है। दरअसल, दोनों की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुई थी। रोहमन भी बाकी देशवासियों की तरह ही सुष्मिता के बहुत बड़े फैन थे। वह भी अभिनेत्री को बाकी फैंस की तरह ही सोशल मीडिया पर मैसेज किया करते थे। लेकिन सुष्मिता कभी भी फैंस के पर्सनल मैसेज को नहीं पढ़ती थी और गलती से कभी पढ़ लेती थी, तो उनके जवाब नहीं देती थी। एक दिन गलती से सुष्मिता से रोहमन का मैसेज ओपन हो गया था और उनके मैसेज पढ़ने के बाद अभिनेत्री को अपनी गलती का अहसास हो गया था। लेकिन उनके मैसेज देखते ही रोहन का रिप्लाई आया । रोहन ने लिखा था कि सुष्मिता के मैसेज से उनका दिन बन गया। रोहन ने अपने अगले मैसेज में सुष्मिता को बताया कि वह खुशी के मारे एक कमरे से दूसरे कमरे में उछल रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती से प्यार में बदला रिश्ता
सुष्मिता और रोहमन शॉल का रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था। रोहमन के इस तरह के मैसेज देखकर सुष्मिता सेन उनसे काफी इंप्रेस हुई थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे दोनों बात करने लगे और थोड़े ही दिनों में दोनों को एक-दूसरे से बात करना अच्छा लगने लगा। बातों के बाद रोहन ने दोनों के रिश्ते को सोशल नेटवर्किंग साइट से आगे बढ़ाते हुए सुष्मिता को एक फुटबॉल मैच देखने के लिए बुलाया। बस यही पहली मुलाकात दोनों के प्यार की शुरुआत साबित हुई। सुष्मिता पहली ही मुलाकात में रोहमन को दिल दे बैठी थीं। 

4 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47
उम्र का फासला भी नहीं रोक सका रिश्ता
रोहन और सुष्मिता की उम्र के बीच 15 साल का फासला था, लेकिन इस बात को नजरअंदाज करते हुए दोनों ने अपना रिश्ता आगे बढ़ाया। दोनों की बढ़ती नजदीकियों के कारण रोहमन सुष्मिता के घर भी आने-जाने लगे थे। इसी वजह से उनकी बॉन्डिंग सुष्मिता की दोनों बेटियों रिनी और अलिसा से भी काफी अच्छी हो गई थी। इतना ही नहीं सुष्मिता के माता-पिता ने भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। मंजूरी के बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों के बीच का रिश्ता बहुत ही प्यार भरा था और दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे। इतना ही नहीं सुष्मिता ने रोहमन को अपना सोलमेट तक बताया था, लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : Instagram
तीन साल बाद टूटा रिश्ता
रोहमन और सुष्मिता अक्सर बच्चों के साथ इवेंट्स में स्पॉट किए जाते थे। लेकिन एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान रखने वाले रोहमन और सुष्मिता ने पूरे तीन साल बाद 2021 में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था। दिसंबर 2021 में सुष्मिता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से रोहमन और उनके रिश्ते के खत्म होने का एलान किया था। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा था, 'हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हम दोस्त रहेंगे। ये रिलेशन खत्म हो रहा है लेकिन प्यार बरकरार है।' इसके एक महीने बाद यह दोनों एक इवेंट में एक साथ स्पॉट किए गए थे। रोहमन ने ब्रेकअप के बाद कहा था कि 'वह रिनी और अलिसा से हमेशा प्यार करते रहेंगे और उनके पिता की भूमिका भी निभाते रहेंगे। सुष्मिता और वो पूरी जिंदगी   दोस्त बनकर रहेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें