लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : PTI
लाल कृष्ण आडवाणी के भावुक वीडियो को साझा करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने उनके लिए खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लाल कृष्ण आडवाणी ने देखी शिकारा। फिल्म के लिए आपकी प्रशंसा और आपके आशीर्वाद के लिए हम आभारी हैं।' वीडियो में दिखाया गया है कि शिकारा फिल्म देखने के बाद भावुक हुए लाल कृष्ण आडवाणी को विधु उन्हें दिलासा देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।