लैला खान मर्डर केस
- फोटो : यूट्यूब
फार्महाउस की देखभाल करने के लिए उस वक्त परवेज का करीबी शाकिर हुसैन भी था। दोनों ने मिलकर सेलिना, लैला खान, सेलिना की बड़ी बेटी, दो जुड़वा बच्चे और एक अन्य संबंधी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना के बाद परवेज और शाकिर ने मिलकर सभी लाशों को स्विमिंग पूल के पास गड्ढे में दफन कर दिया। इसके बाद दोनों अंडर ग्राउंड हो जाते हैं। पुलिस को इस मामले का तब पता चला जब परवेज किसी अन्य केस में गिरफ्तार हुआ।