सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लोग बेहद भावुक हैं। एक ओर सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं, तो कुछ स्टारकिड्स को ट्रोल करने में जुटे हुए हैं। फेसबुक पर उन्हें न्याय दिलाने के लिए कई तरह के पेज बनाए गए हैं। फैंस का मानना है कि सुशांत ने इंडस्ट्री में मौजूद भाई- भतीजावाद की वजह से आत्महत्या की।