फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies Trailer: आमिर-किरण की लापता लेडीज का ट्रेलर जारी, दुल्हन की अदला बदली देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 24 Jan 2024 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लापता लेडीज - फोटो : social media
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने फिल्म धोबी घाट से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। अब वह 11 साल बाद अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2023 में इसका टीजर सामने आने के बाद से फिल्म ने काफी उत्साह पैदा कर दिया है। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया
आज 24 जनवरी को किरण राव निर्देशित लापता लेडीज का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार निर्माताओं ने जारी कर दिया गया है। किरण राव ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, “घूंघट उठ चुके हैं #LaapataaLadies का ट्रेलर आ गया है। बीएमएस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अभी अपने टिकट प्री-बुक करें।''

विज्ञापन

3 of 5
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से ट्रेन में बदल जाती हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक आदमी से होता है, जो अपनी पत्नी को अपने परिवार और गांव वालों से मिलवाने ले जाता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह गलत दुल्हन को घर ले आया है। इसके साथ ही, एक अन्य व्यक्ति पुलिस स्टेशन में अपनी लापता पत्नी की रिपोर्ट करता है, जिसे पुलिस अधिकारी बने रवि किशन के संदेह और सवालों का सामना करना पड़ता है। कहानी तब और ज्यादा रोचक होती है, जब दोनों व्यक्ति अपनी दुल्हन को खोजने निकलते हैं।

4 of 5
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का ट्रेलर इतना मजेदार है कि इसे देख दर्शक हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है एक यूजर ने लिखा, 'कहानी भले ही मजेदार है, लेकिन सच पर आधारित है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'किरण और आमिर की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर तो बहुत अच्छा लग रहा है। अब फिल्म का इंतजार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लापता लेडीज, किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जियो स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। निर्माता इस फिल्म को अगले साल पांच जनवरी रिलीज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें