लाल सिहं चड्ढा-रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो अक्षय कुमार और आमिर खान दोनों की ही फिल्में बड़े बजट की हैं और मेकर्स को इनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन इनकी लागत में भी आधे-आधे का फर्क है। जानकारी के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा को बनाने में मेकर्स ने तकरीबन 180 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, वहीं अक्षय की फिल्म रक्षाबंधन 70 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। ऐसे में 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स को ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। फिलहाल बात करते हैं, दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई के बारे में।