फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'रक्षा बंधन' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश पर पहली बार बोले आमिर खान, 'उम्मीद है लाल सिंह चड्ढा...'

Tue, 02 Aug 2022 04:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह के दिखेंगे। आमिर चार साल के लंबे अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ देखा गया था। 
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और अब फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी के दबाव के बारे में बात की है। दरअसल, इस बार आमिर की यह फिल्म अक्षय की रक्षाबंधन के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि दोनों फिल्में अच्छा करेंगी। मैंने रक्षाबंधन का ट्रेलर देखा है और मुझे वास्तव में यह पसंद आया है। मैं सोचता था कि क्या हम प्रासंगिक फिल्में बनाते हैं, इस ट्रेलर को देखने के बाद मुझे जवाब मिल गया। यह एक आम आदमी की फिल्म है जिसमें आर्थिक मुद्दों को दिखाया गया है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म अच्छी तरह से बनी है और यह अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म (लाल सिंह चड्ढा) भी अच्छा करेगी।' 

 
विज्ञापन

3 of 4
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर की लाल सिंह चड्ढा अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। यह साल 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर को आईपीएल 2022 के समापन के दौरान रिलीज किया गया था। तभी से लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को कथित तौर पर 100 से अधिक भारतीय जगहों पर फिल्माया गया है। साल 2019 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी।
विज्ञापन

4 of 4
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अगर अक्षय कुमार की बात करें तो यह उनकी इस साल की तीसरी फिल्म है। इस साल उनकी पहली फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं उनकी दूसरी फिल्म पृथ्वीराज थी। बड़ी बजट की इस फिल्म से एक्टर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें