मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
थोड़ा क्रिटिकल है केस
दरअसल एक मीडिया बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना से पूछा गया कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन पांच दिनों में 50 करोड़ भी नहीं पहुंच पाया है। आमिर खान की पुरानी फिल्मों के मुकाबले इसका प्रदर्शन काफी खराब है। यह हर तरह से फ्लॉप होने की तरफ बढ़ रही है। आपका क्या मानना है? इस फिल्म का कंटेंट खराब है या आमिर खान के पिछले कुछ दिनों का बर्ताब और बयानों को लेकर जो सोशल मीडिया पर बायकॉट हुआ वह जिम्मेदार है? इस पर मुकेश खन्ना ने कहा, 'देखिए यह थोड़ा क्रिटिकल केस है, जो पहले कभी नहीं हुआ। इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रोटेस्ट हुए हैं, चाहें फिर वह 'पद्मावत' हो, 'लक्ष्मी' हो या 'तांडव' हो। लेकिन, यह पहला एक केस आया है, जिसमें पुरानी बातों को उठाकर विरोध हो रहा है। किसी ने 'लाल सिंह चड्ढा' का एक फ्रेम नहीं देखा था, तब भी विरोध हो रहा था।