मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से चर्चित रहे फिल्म अभिनेता और निर्माता आमिर खान की इस गुरुवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ पर बनी है, ये सब जानते हैं। लेकिन, इस फिल्म को भारत की घटनाओं के हिसाब से अभिनेता व लेखक अतुल कुलकर्णी ने हिंदी में अनूदित किया है और इसमें जो घटनाएं दिखाई गई हैं, उनके बारे में गिनती के लोगों को ही पता है। ये फिल्म देखने के बाद सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के समर्थक भी सिनेमाघरों में तालियां बजाते दिख सकते हैं। फिल्म की कहानी से असल तकलीफ कांग्रेस को होने वाली है। फिल्म में 1984 के सिख दंगों पर खासा फोकस है और इसे अलावा भी तमाम ऐसी घटनाएं फिल्म में दिखने वाली हैं, जो कांग्रेस के लिए असहज हो सकती हैं।