सीता रामम, बिम्बिसार
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिम्बिसार' ने अपने शानदार कलेक्शन से पैन इंडिया फिल्म 'सीता रामम' को टक्कर दी है। दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। लेकिन कमाई के मामले में 'बिम्बिसार' आगे निकल गई है। इस फिल्म ने जहां 20 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया है तो वहीं, हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज हुई 'सीता रामम' तीन दिन में महज 13.79 करोड़ रुपये ही कमा पाई है, जो पैन इंडिया के मुताबिक काफी कम है।