आमिर खान के साथ साउथ सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगू वर्जन की स्क्रीनिंग के बाद किया बदलाव
'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसे सफल बनाने के लिए आमिर खान पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने साउथ के दिग्गज कलाकारों के लिए तेलुगू वर्जन स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस स्क्रीनिंग में एसएस राजामौली, चिरंजीवी, राम चरण, नागार्जुन, नागा चैतन्य और निर्देशक सुकुमार ने भाग लिया था। इसके बाद आमिर ने सभी का रिएक्शन लिया और उसी हिसाब से फिल्म में एक बदलाव भी किया है। हालांकि आमिर ने इस बदलाव की जानकारी किसी को नहीं दी है। इसके अलावा चिरंजीवी ने भी 'लाल सिंह चड्ढा' की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की और नागा चैतन्य के फिल्म में होने से भी इसी साउथ से खूब सपोर्ट मिल रहा है।