अतुल कुलकर्णी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जो भी है बस यही इक पल है
इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की पटकथा लिखने वाले मशहूर अभिनेता अतुल कुलकर्णी को करियर के शुरुआती दौर में ही पहले फिल्म ‘हे राम’ और फिर फिल्म ‘चांदनी बार’ में अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ये वो दौर था जब सोशल मीडिया का इतना हो हल्ला नहीं था। इस बारे में अतुल कहते हैं, ‘नहीं, इन सब बातों के बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं। मैं अतीत में जीने में यकीन नहीं रखता। मैं इस समय के क्षण में जीता हूं। मुझे अभी जो मेरे आस पास हो रहा है उसे जीने में आनंद आता है।’