आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधवन ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को यह महसूस करने की जरूरत है कि वे पूरी तरह से बदले हुए दर्शकों के लिए फिल्म बना रहे, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान विश्व स्तरीय कंटेंट देखा है। उन्होंने कहा, 'अगर पता होता ('लाल सिंह चड्ढा' क्यों नहीं चली), तो हम सभी केवल हिट फिल्में ही बना रहे होते। कोई भी यह सोच कर फिल्म शुरू नहीं करता कि वह एक गलत फिल्म बना रहा है। सभी पूरी मेहनत के साथ फिल्म बनाते हैं।'