अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बिग बॉस में आने के बाद आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह के गाने धमाल मचा रहे हैं और अब अक्षरा सिंह की मुलाकात बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान से हुई है। इस मौके पर आमिर खान ने अक्षरा से उनकी लव स्टोरी जानने की इच्छा जताई, जिस पर अभिनेत्री अपने बचपन के प्यार का खुलासा किया।