फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: रणबीर से पहले ये अभिनेता भी बन चुके हैं डकैत, यह एक्टर तो 41 साल पहले लाया था 'क्रांति'

Sat, 25 Jun 2022 06:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'शमशेरा' में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फ्लिम 'शमशेरा' के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। चार साल के लंबे अंतराल के बाद रणबीर कपूर एक्शन अवतार के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखे ग्रैंड स्केल के साथ-साथ शानदार विजुअल्स ने भी खूब तारीफ लूटी। लेकिन अगर सबसे ज्यादा किसी ने दर्शकों को आकर्षित किया तो वह रणबीर कपूर का शानदार 'डकैत' लुक था। 'शमशेरा' का ट्रेलर देख जिस एक चीज पर दिमाग की सुई अटक रही है, वह है इसे देखकर याद आने वाली फिल्में। रणबीर की अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर ने हमें डाकू, अंग्रेज और आजादी का कनेक्शन याद दिला दिया है, जो इससे पहले भी कई फिल्मों में दिखाया जा चुका है। आज इस रिपोर्ट से आइए आपको रूबरू कराते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों से...
विज्ञापन

2 of 5
डाकू और महात्मा - फोटो : social media
डाकू और महात्मा (1977)
डाकू और महात्मा वर्ष 1977 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन रविकांत नगाइच ने किया था। फिल्म में दो भाई-बहनों की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें भाई का अपहरण कर लिया जाता है और बहन को अकेला रहने के लिए छोड़ दिया जाता है। कहानी बहुत दिलचस्प हो जाती है, जब दोनों का सामना एक दूसरे से होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Kranti - फोटो : file photo
क्रांति (1981)
मनोज कुमार,  हेमा मालिनी और दिलीप कुमार साहब जैसे नगीनों से सजी इस फिल्म ने आज से 41 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साल 1981 में आई इस मल्टीस्टारर फिल्म में भी ब्रिटिश और भारतीयों के बीच जंग दिखाई गई थी। फिल्म की कहानी संघा और राजा लक्ष्मण सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंग्रेजों से अपनी भूमी को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। उस जमाने में इस फिल्म को बनाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये लगे थे। रणबीर की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर एक ऐसे प्वाइंट पर खत्म होता है, जिसे देखकर पता लगता है कि फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल है। जहां असली शमशेरा डाकू एक क्रांतिकारी था, वहीं उसका बेटा उसके नाम का फायदा उठाकर लूटमार-डकैती करने में लगा है। मगर हालात उसे ऐसे मोड़ पर लाते हैं, जहां से उसे क्रांति की मशाल थामनी होगी। पक्के वाले बॉलीवुड फैन्स को इतना सोचकर ही 'क्रांति' फिल्म में बाप-बेटे बने दिलीप कुमार और मनोज कुमार याद आ जाएगी।

4 of 5
thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (2018)
डाकू-लूट-ब्रिटिश सैनिक यह सब 'शमशेरा' से पहले भी यश राज फिल्म्स के एक और ग्रैंड प्रोजेक्ट में दिखाए गए थे। यश राज फिल्म्स का यह प्रोजेक्ट बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की, 'शमशेरा' के ट्रेलर के सीन्स ही नहीं, उसका पोस्टर भी आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ की फिल्म से बहुत मिलता है। इस फिल्म को खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने अपने करियर की बहुत बड़ी गलती माना था। यह फिल्म 1795 की कहानी दिखाती है, जो उस समय के ठगों के इर्द-गिर्द घूमती है। ब्रिटिश शासन में सक्रिय ठग ब्रिटिश अधिकारियों को ठगी का शिकार बनाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media
साई रा नरसिम्हा रेड्डी (2019)
भारत ने अंग्रेजों से आजादी पाने के लिए बहुत कुछ किया था। लाखों वीर सपूतों ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। कई फिल्मकारों ने कुछ वीरों पर फिल्में भी बनाई और इन्हीं में से एक फिल्म थी साल 2019 में आई 'साई रा नरसिम्हा रेड्डी'। यह फिल्म नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित थी, जिसमें चिरंजीवी ने नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका निभाई थी। इनके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। नरसिम्हा रेड्डी पहले देशभक्त थे, जिन्होंने शक्तिशाली ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। उनके जीवन को दर्शाती इस फिल्म में भी ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ देशवासियों में आजादी की भूख दिखाई दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें