केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने किया रिव्यू!
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आागमी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी। एक तरफ फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा है। अब केआरके भी आमिर खान और उनकी इस आगामी फिल्म का विरोध करते नजर आ रहे हैं।