रक्षा बंधन
- फोटो : youtube
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म की स्क्रिप्ट कनिका ढिल्लों ने लिखी है। जब से लेखिका के हिंदूफोबिक ट्वीट सामने आए हैं तभी से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। लेखिका के कई ट्वीट जिनमें उन्होंने जाहिर तौर पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ नेटिजन्स ने यह भी दावा किया कि कनिका ने बार-बार हिंदू मान्यताओं और धार्मिक भावनाओं पर हमला किया है, इसलिए उनकी फिल्म का बहिष्कार किया जाना चाहिए।